Home चर्चा में सुशील अनंत का सराहनीय पहल, गोरखापाली में हुए जाती भेदभाव के लोगों...

सुशील अनंत का सराहनीय पहल, गोरखापाली में हुए जाती भेदभाव के लोगों का किया मदद।

23
0

संवाददाता अशोक मनहर

सक्ति।
जिले के मालखरौदा तहसील अंतर्गत ग्राम गोरखापली में जातिगत भेदभाव से पीड़ित एक परिवार की मदद के लिए सामाजिक संस्था खूबचंद इमरजेंसी रिस्पॉन्स फाउंडेशन आगे आई है। संस्था द्वारा गुरुवार 5 मार्च 2026 को पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाते हुए राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।

बताया जा रहा है कि गांव में जाति के आधार पर भेदभाव का सामना कर रहे इस परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। वर्तमान समय में परिवार के सामने खाने-पीने तक की समस्या उत्पन्न हो गई थी। ऐसे में मामले की जानकारी मिलने के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने तत्काल पहल करते हुए परिवार तक सहायता पहुंचाई।

संस्था के डायरेक्टर सुशील अनंत और डायरेक्टर मानसिंह जांगड़े स्वयं मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को आवश्यक राशन सामग्री प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए संस्था हमेशा तत्पर रहेगी।

संस्था द्वारा चलाए जा रहे इस पहल को एक नई मुहिम के रूप में देखा जा रहा है, जिसके तहत आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद और पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने भी संस्था के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि आगे भी यदि किसी जरूरतमंद परिवार को सहायता की आवश्यकता होगी तो फाउंडेशन हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार रहेगा। वहीं पीड़ित परिवार ने मदद के लिए संस्था और उसके पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here