पपीता भक्खा, क्या आपने भी इस डिश का नाम पहली बार सुना है? ब्रेकफास्ट के लिए ये डिश एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पपीता भक्खा बनाने के लिए कच्चा पपीता, सरसों का तेल, नमक, मिर्च और धनिया चाहिए होगा। अगर आपको तीखा खाने का शौक है, तो आपको पपीता भक्खा जरूर बनाकर देखना चाहिए। आइए स्टेप बाई स्टेप पपीता भक्खा बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
पहला स्टेप- सबसे पहले कच्चे पपीते को छील लीजिए। अब छिले हुए कच्चे पपीते को या तो कद्दूकस कर लीजिए या फिर चाकू से बारीक-बारीक काट लीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कद्दूकस करना ज्यादा आसान रहेगा।
दूसरा स्टेप- अब कच्चे पपीते के साथ नमक, मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और धनिया निकाल लीजिए। आपको सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अगर आप चाहें, तो इस मिश्रण में बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर और लहसुन भी एड कर सकते हैं।
तीसरा स्टेप- इसके बाद शुद्ध सरसों के तेल को भी इस मिक्सचर में मिला लीजिए। सरसों के तेल की वजह से पपीता भक्खा का स्वाद काफी ज्यादा बढ़ जाएगा इसलिए इस स्टेप को फॉलो करना न भूलें।
चौथा स्टेप- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महज 10 मिनट में पपीता भक्खा सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगा।
बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी लोग बड़े चाव के साथ पपीता भक्खा खाएंगे। सबसे अच्छी बात ये है कि पपीता भक्खा में मौजूद तत्व आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। नूडल्स और पास्ता जैसे अनहेल्दी ऑप्शन्स की जगह पपीता भक्खा जैसे हेल्दी ऑप्शन को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन लोगों को चटपटा खाना पसंद है, उन्हें इस डिश का स्वाद काफी ज्यादा अच्छा लगने वाला है।









