Home चर्चा में तेंदुए ने ग्रामीणों पर किया हमला, तीन लोग घायल

तेंदुए ने ग्रामीणों पर किया हमला, तीन लोग घायल

0
0

अर्जुन झा/जगदलपुर। बस्तर जिले के बास्तानार ब्लॉक में होली के जश्न के बीच तेंदुए के हमले ने दहशत फैला दी। बास्तानार ग्राम पंचायत में सुबह-सुबह तेंदुए ने कई लोगों पर हमला कर दिया।

तेंदुए के हमले में 70 वर्षीय मोटली, 45 वर्षीय रामलाल पटेल और 30 वर्षीय हड़मे घायल हो गए हैं। घायलों ने बताया कि तेंदुआ सुबह लगभग 4-5 बजे आया और हमला करने लगा। हड़मे ने बताया कि वह अपने बच्चों को सुला रही थी जब तेंदुए ने उसके हाथ को पकड़ लिया और खींचने लगा। उसके पति ने टंगिया लेकर तेंदुए को भगाया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। खासकर बास्तानार, सुक्को पारा, डंका पारा, इरपा और काकलूर जैसे अंदरूनी क्षेत्रों में लोग डर के साये में जी रहे हैं।

चित्रकोट में पदस्थ वन विभाग के रेंजर प्रकाश ठाकुर के मार्गदर्शन में डिप्टी रेंजर रामदास बघेल ने पीड़ित मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्राम प्रमुखों और कोटवार के साथ बैठक कर ग्रामीणों को सावधान रहने और अकेले बाहर न निकलने की अपील की। साथ ही उन्होंने महुआ बीनने जाने वाले लोगों से सावधानी बरतने तथा 10-12 लोगों के समूह में जंगल जाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि तेंदुए के हमले के पीछे संभावित कारणों को समझकर ही हम अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। उन्होंने पीड़ितों को तात्कालिक मदद के रूप में पांच-पांच हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की और शासन से सहयोग राशि दिलाने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here