Home चर्चा में धीवर समाज आरंग नगर का वार्षिक बैठक व होली मिलन समारोह हुआ...

धीवर समाज आरंग नगर का वार्षिक बैठक व होली मिलन समारोह हुआ संपन्न

1
0

सोमन साहू/आरंग! धीवर समाज आरंग नगर का वार्षिक बैठक एवम होली मिलन समारोह 05/03/2026 को धीवर समाज नया भवन आरंग में आयोजित किया गया था। आराध्य देव प्रभु श्री रामचन्द्र जी की आरती पूजन से बैठक का शुभारंभ हुआ। धीवर समाज आरंग नगर के अध्यक्ष सतीश मानु जलक्षत्री ने सभी को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई व शूभकामनाए दी, बैठक में नगर धीवर समाज से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया ,साथ ही वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा,सामाजिक परंपराओं व नियमों से जुड़े विषयो पर विचार विमर्श, प्राप्त आवेदनों पर चर्चा,सहित नगर के स्वजातीय कुटुंब के दुःखद घटना घटित ( मृत्यु) होने पर परिजन को अंत्येष्टि या अन्य कार्य हेतु 1100 रुपये की सहयोग राशि देने सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित हुआ। उपस्थित पदाधिकारीयो ने अपने उद्बोधन में सामाजिक एकता व विकास , युवाओं की भूमिका,अवैध धर्मांतरण , सामाजिक नियमावली सहित अनेको विषयों पर प्रकाश डालते हुए अपना अपना विचार रखा,बैठक का संचालन समाज के सचिव चोवाराम जलक्षत्री द्वारा किया गया ।

इस दौरान बैठक व होली मिलन कार्यक्रम में धीवर समाज के पदाधिकारीयो में प्रमुख संरक्षक बृजलाल जलक्षत्री, उपाध्यक्ष रामाधार जलक्षत्री, कोषाध्यक्ष रमन जलक्षत्री ,सह-सचिव चमन जलक्षत्री,परगना उपाध्यक्ष भीम जलक्षत्री, सचिव बलदाऊ जलक्षत्री, कोषाध्यक्ष चिंताराम धीवर, प्रमुख सलाहकार शिवकुमार जलक्षत्री, डॉ. तेजराम जलक्षत्री, सदाराम जलक्षत्री, भूषण जलक्षत्री, बबला जलक्षत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ दिलीप चोखेलाल जलक्षत्री, मीडिया प्रभारी देव जलक्षत्री, सुकलु राम जलक्षत्री, प्रभु जलक्षत्री,छोटेलाल,राधे जलक्षत्री,ललित जलक्षत्री,कृष्णकुमार,गंगा जलक्षत्री,कुंदन जलक्षत्री,भोलाराम जलक्षत्री,फेरुराम,रूपेश जलक्षत्री,चेतन जलक्षत्री,कुमार जलक्षत्री,योगेंद्र पप्पू ,रतिलाल जलक्षत्री,कोमल लाखोटी,भूषण जलक्षत्री, भूपेंद्र जलक्षत्री,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जलक्षत्री, परगना युवाप्रकोष्ठ अध्यक्ष दुर्गेश पप्पू जलक्षत्री , युवाप्रकोष्ठ आरंग अध्यक्ष यशवंत जलक्षत्री, मनीष जलक्षत्री,संदीप, चित्रकान्त, महेंद्र छोटू, उमाकांत डालू, राजकुमार ,विवेक,यशवंत साईराम, आकाश,अप्पू,शिवा,कमल, सूरज, पुरणेंद्र, सहित नगर में निवासरत धीवर समाज के प्रत्येक घर के कुटुंबजन उपस्थित रहे। बैठक का आभार प्रदर्शन नरेंद्र जलक्षत्री ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here