Home चर्चा में तेज रफ्तार का कहर: बलरामपुर में सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर

तेज रफ्तार का कहर: बलरामपुर में सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर

0
0

कुसमी, बलरामपुर | संवाददाता: युसूफ खान

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए भीषण सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को कुसमी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तीनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल कुसमी थाना क्षेत्र में हुए इन हादसों के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here