Home चर्चा में सामरी का वाटर एटीएम बना शोपीस, तीन महीने से खराब – जनता...

सामरी का वाटर एटीएम बना शोपीस, तीन महीने से खराब – जनता को नहीं मिल रहा साफ पानी

17
0

-हिंडाल्को द्वारा लगाया गया वाटर एटीएम बंद, सामरी की जनता परेशान

युसूफ खान/सामरी। सामरी पाठ क्षेत्र में हिंडाल्को कंपनी द्वारा जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया गया वाटर एटीएम इन दिनों केवल शोपीस बनकर रह गया है। जानकारी के अनुसार यह वाटर एटीएम लगभग तीन महीनों से खराब पड़ा हुआ है, जिसके कारण सामरी की जनता को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है, कि यह वाटर एटीएम अक्सर खराब हो जाता है। कभी मशीन में पानी नहीं रहता तो कभी वायरिंग की समस्या सामने आती है। कई बार मशीन के तार टूट जाने की भी शिकायत सामने आई है। वर्तमान समय में भी यह वाटर एटीएम बंद पड़ा है।

जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है, कि सामरी की जनता की सुविधा के लिए हिंडाल्को कंपनी द्वारा यह वाटर एटीएम लगाया गया था, लेकिन नियमित देखरेख और मरम्मत के अभाव में यह मशीन अधिकतर समय बंद ही रहती है।

इस संबंध में हिंडाल्को के सीएसआर प्रमुख विजय मिश्रा से बात करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से ही यह जानकारी प्राप्त हो रही है, मैं इस मामले को दिखवाता हूं। स्थानीय लोगों ने मीडिया के माध्यम से मांग की है, कि जल्द से जल्द वाटर एटीएम को दुरुस्त कराया जाए, ताकि सामरी की जनता को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here