Home कोरबा विश्व महिला दिवस पर गेवरा में एटक श्रमिक संगठन के द्वारा महिलाओं...

विश्व महिला दिवस पर गेवरा में एटक श्रमिक संगठन के द्वारा महिलाओं का किया गया सम्मान

4
0

हेमचंद सोनी/गेवरा-दीपका –

एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट गेवरा में श्रमिक संगठन एटक के द्वारा क्षेत्रीय एटक कार्यालय गेवरा क्षेत्र में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सम्मान समारोह का आयोजन संगठन के तत्वाधान में आयोजित किया गया इस अवसर पर गेवरा एरिया सीनियर मैनेजर मानव संसाधन सुधा शेंडे तथा सीनियर मैनेजर वित्त प्रसन्ना मैडम के साथ देवराज भवन एटक कार्यकाल में सभी विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारी एवं संगठन के पदाधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष एल पी अघरिया, क्षेत्रीय सचिव दीपक उपाध्याय , क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष गोपाल यादव,परियोजना अध्यक्ष कृपालराम जायसवाल, परियोजना सचिव हरनारायण केसरवानी, वेलफेयर कमेटी के सदस्य आर के पांडे, सुनील पटेल, सेफ्टी कमेटी दूधनाथ चौहान , पीट सेफ्टी सुमित स्वरूप एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित मे कार्यक्रम आयोजित कर कॉल माइंस गेवरा में कार्यरत महिला कर्मियों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस कार्यक्रम में सीनियर मैनेजर मानव संसाधन श्री सुधा सेडे एवं सीनियर मैनेजर वित्त प्रसन्ना मैडम के द्वारा महिला दिवस पर अपना उद्बोधन भी दिया गया। जिसमें संगठन की ओर से एल पी अघरिया क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं दीपक उपाध्याय क्षेत्र सचिव ने भी संबोधित किया जिसके पश्चात उपस्थित सभी महिलाओं को संगठन की तरफ से साल मिठाई एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया इस अवसर पर कुछ महिलाएं कर्मियों ने भी अपना विचार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने स्वागत कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here