अजय गौतम/अम्बिकापुर ।
भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की परिचयात्मक बैठक संम्पन्न हुई।
जिसमें मुख्य अतिथि सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं बैठक की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार बबलू के द्वारा की गई। बैठक में नवीन पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य मंडल अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी एवं दायित्व के बारे में जानकारी दिया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि.. प्रदेश और देश में ओबीसी समाज की आबादी के अनुसार नेतृत्व की अपेक्षा युवा और नये कार्यकर्ताओं से अधिक है

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा कि सारे ओबीसी समाज के नवीन दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को एक होकर के समाज को नयी दिशा प्रदान करने का लक्ष्य रखना चाहिए ।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्होंने भी अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में किया था और आज वे प्रदेश पदाधिकारी के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं
अपने संबोधन में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता बबलू ने कहा कि ओबीसी समाज के प्रत्येक तबके को आगे आना चाहिए और एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए
ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए एवं आपसी समरसता बना कर मजबूती से कार्य करने की एवं अपने अपने दायित्वों की निर्वहन करने हेतु सभी ने संकल्प लिया ।
कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री पंकज गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष श्रवण दास मानिकपुरी ने किया। आभार प्रकट निशांत गुप्ता मोंटी ने किया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौतम विश्वकर्मा, राजेंद्र जायसवाल, जनमेजय मिश्रा, प्रयाग राज साहू, लक्ष्मी दास मानिकपुरी, सिकन्दर जायसवाल, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, नंद कुमार ताम्रकार, अविनाश कुशवाहा, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, संदीप यादव, सागर विश्वकर्मा, सत्यनारायण गुप्ता, पारसनाथ यादव, अजीत लाल राजवाड़े, सोविन्द यादव, सत्यनारायण राजवाड़े, घरभरन राजवाड़े सहित ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









