Home मुख्य ख़बरें LPG सिलेंडर महंगा: घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 बढ़ा, आज...

LPG सिलेंडर महंगा: घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 बढ़ा, आज से नई कीमत लागू

0
0

केंद्र सरकार ने आम उपभोक्ताओं को झटका देते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी कर दी है। राजधानी New Delhi में अब 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर ₹913 में मिलेगा, जो पहले ₹853 का था।

वहीं 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत भी ₹115 बढ़ाकर ₹1,883 कर दी गई है। नई दरें 7 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं।

इससे पहले केंद्र सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी की थी। वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1 मार्च 2026 को भी ₹31 बढ़ाए गए थे।

विशेषज्ञों के अनुसार गैस की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है जब United States, Israel और Iran के बीच बढ़ते तनाव और संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। इससे देश में गैस की उपलब्धता और कीमतों पर दबाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here