Home चर्चा में कावेरी मरकाम बनी शक्ति एसडीएम… अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के...

कावेरी मरकाम बनी शक्ति एसडीएम… अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व कलेक्टर का नारीशक्ति को उपहार… अधिवक्ता चितरंजय

1
0

राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी कावेरी मरकाम की 27 फरवरी 2024 को नवीन जिला सक्ती में उप जिलाधीश पद पर पदस्थापना हुई थी तब 2019 बेच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी कावेरी मरकाम को जनपद पंचायत डभरा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया था पश्चात वे जिला मुख्यालय_ कलेक्ट्रेट शक्ति में उप जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे रही थी जिन्हें शक्ति जिले में पदस्थापना के ठीक दो साल बाद अमृत विकास टोपनो, कलेक्टर शक्ति ने जिला मुख्यालय शक्ति अनुविभाग के अनुविभागीय दंडाधिकारी के पद हेतु पदस्थापना आदेश जारी करते हुए महिला दिवस के पूर्व नारीशक्ति को उपहार दिया है।

विदित हो कि शक्ति एस डी एम के पद को अब तक अरुण कुमार सोम संभाल रहे थे, जिन्हें कावेरी मरकाम के स्थान पर जिला मुख्यालय में स्थानांतरित किया गया है ।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के ठीक पूर्व शक्ति एस डी एम के रूप में कावेरी मरकाम के नवीन पदस्थापना पर उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर किया है कि उनके कार्यकाल में शक्ति अंचल में नारी सशक्तिकरण के साथ महिला विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here