Home चर्चा में राजाकोटेल में आदिवासी युवक से जातिसूचक गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी;...

राजाकोटेल में आदिवासी युवक से जातिसूचक गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी; चार आरोपियों पर मामला दर्ज

4
0

लखनपुर संवाददाता – विकास अग्रवाल

लखनपुर। थाना लखनपुर क्षेत्र के ग्राम राजाकोटेल में एक आदिवासी युवक के साथ जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राजाकोटेल निवासी सनमान पण्डो (33 वर्ष) ने थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे गांव की एक किराना दुकान के पास बब्बर खान, रफीक खान, रजाक अंसारी तथा रजाक की मां ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित सनमान पण्डो ने बताया कि वह पण्डो आदिवासी समाज से संबंध रखता है, जिसे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र जनजाति के रूप में जाना जाता है। आरोपियों को उसकी जाति की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया।

घटना के बाद पीड़ित ने अपने समाज के लोगों से सलाह-मशविरा किया, जिसके पश्चात 6 मार्च को थाना लखनपुर में शिकायत दर्ज कराई गई

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(b), 351(3), 3(5) तथा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here