Home चर्चा में वार्ड क्रमांक 9 में सार्वजनिक शौचालय की मांग, पार्षद मेवालाल ने सांसद...

वार्ड क्रमांक 9 में सार्वजनिक शौचालय की मांग, पार्षद मेवालाल ने सांसद भोजराज नाग को दिया आवेदन

1
0

बालोद संवाददाता – शब्बीर कुरैशी

कांकेर। नगर के वार्ड क्रमांक 9 में सार्वजनिक सुलभ शौचालय निर्माण की मांग को लेकर पार्षद मेवालाल ने सांसद भोजराज नाग को आवेदन सौंपा है। आवेदन में वार्ड के लोगों, विशेषकर महिलाओं को हो रही समस्याओं का उल्लेख करते हुए शौचालय निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की गई है।

पार्षद मेवालाल ने अपने आवेदन में बताया है कि वार्ड क्रमांक 9 में एक भी सार्वजनिक सुलभ शौचालय नहीं है। यह क्षेत्र श्रमिक बाहुल्य बस्ती है, जहां अधिकांश गरीब परिवार निवास करते हैं और कई घरों में निजी शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।

Document 37 (1)

शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण वार्ड की महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्वच्छता और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वार्ड में सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण आवश्यक बताया गया है।

पार्षद ने सांसद से अनुरोध किया है कि वार्डवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सार्वजनिक सुलभ शौचालय निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here