Home चर्चा में कलचा गांव में दो युवकों की नृशंस हत्या

कलचा गांव में दो युवकों की नृशंस हत्या

7
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

 होली के दिन हुई लड़ाई, मड़ई में कर दी हत्या 
जगदलपुर। नगर से सटे ग्राम कलचा में बीती देर रात दो युवकों की नृशंस हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक होली के दिन हुई लड़ाई की रंजिश में मड़ई की रात हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या की वारदात में चार लोगों की लिप्तता की बात सामने आई है।

नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम कलचा में देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब डेढ़ बजे हुई है। ग्राम साड़गुड़ निवासी उमेश बघेल और रोहित बघेल की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि चार लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन मृतक उमेश बघेल और रोहित बघेल के साथ आरोपियों का झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने उमेश और रोहित को मार डाला। वहीं कुछ लोग यह भी बता रहे हैं कि वारदात की वजह प्रेम प्रसंग है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच जारी है। यह भी पता चला है कि पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ लिया है। ग्राम कलचा जगदलपुर शहर के करीब स्थित है और यह बस्तर सांसद महेश कश्यप का यह गृहग्राम भी है। कल ही ग्राम पंचायत कलचा में मंडई आयोजित किया गया था। स्थानीय विधायक किरण देव और बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव भी ग्रामीणों के आमंत्रण पर मड़ई में शामिल होने ग्राम कलचा पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार होली के दौरान किसी बात को लेकर हुए मतभेद ने घटना को जन्म दिया है। हालांकि मड़ई में कल सुबह से ही पुलिस की व्यवस्था थी, किंतु मेला समाप्ति और वीआईपी के लौटने के बाद देर रात यह जघन्य वारदात हो गई। टीआई संतोष सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here