Home चर्चा में जनदर्शन में आये 54 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई कलेक्टर श्री...

जनदर्शन में आये 54 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश

8
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल

जांजगीर-चांपा 03 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में चांपा निवासी श्रीमती धनेश्वरी दुबे ने अपने बेटे महेंद्र दुबे 22 वर्ष के। ईलाज में हार्ट ट्रांसप्लांट के उपचार हेतु आर्थिक सहयोग हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन की सलाह दी गई है, परंतु उच्च उपचार लागत के कारण आर्थिक कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इस पर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रीमती दुबे को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत यथाशीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उपचार में किसी प्रकार की बाधा न आए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेजों की त्वरित प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र स्वीकृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार तहसील अकलतरा अंतर्गत ग्राम अकलतरी निवासी श्री जीवनलाल द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार करवाने, तहसील जांजगीर अंतर्गत ग्राम नैला निवासी श्री अब्दुल कूद्दुश द्वारा सीमांकन करवाने, विकासखंड बलौदा अन्तर्गत ग्राम जर्वे च निवासी श्री बोधीराम द्वारा वृद्धा पेंशन दिलाने, ग्राम कुरदा निवासी श्रीमती पुरातन बाई द्वारा एपीएल राशनकार्ड बनवाने, तहसील अकलतरा के ग्राम तिलई निवासी श्री सीताराम बरेठ द्वारा खाता विभाजन करवाने, विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी निवासी श्रीमती सीमा देवी द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here