संवाददाता – निलेश सिंह
लोरमी:
सहायक शिक्षक फेडरेशन प्रांतीय महामंत्री अभिजीत तिवारी के मार्गदर्शन और ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर के संयोजन में ब्लॉक इकाई लोरमी का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी.एस. राजपूत, विशिष्ट अतिथियों में सहायक शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी सुनील शर्मा, एपीसी संदीप उपाध्याय, लेखराम साहू तथा प्रांतीय प्रवक्ता चंद्रप्रकाश तिवारी और कोटा ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर मानिकपुरी उपस्थित रहे।विकास खंड लोरमी के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रंग-गुलाल के साथ होली का महापर्व सादगी और समरसता से मनाया। आपसी प्रेम-भाईचारे का संदेश देते हुए अतिथियों व पदाधिकारियों ने शिक्षक हित पर विचार व्यक्त किए।

टेट परीक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर संगठन की लड़ाई और सकारात्मक पहलों पर चर्चा हुई। सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया गया।कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री अभिजीत तिवारी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज अंचल, जिला महिला अध्यक्ष माया राजपूत, मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष राधिका देवांगन, लोरमी महिला ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलता मरकाम, जिला मीडिया प्रभारी ओ.पी. साहू, वरिष्ठा मंडावी, पुष्पा कुलमित्र, साधना ध्रुव, दुर्गा उरेती, प्रेम जायसवाल, ईश्वर साहू, जितेंद्र कुमार वैष्णव, संस्कार साहू, अश्वनी साहू, निलेश दुबे, सुलभ त्रिपाठी, संजुलता खांडे, चैन सिंह पोर्टे, बुद्ध सिंह बैगा, रामायण राजपूत, आनंद श्रीवास, नंद कुमार कश्यप, मनीषा जगत, रामानुज विश्वकर्मा, भुनेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र कुमार वैष्णव और संस्कार साहू ने किया।







