दीपका संवाददाता – हेमचंद सोनी
सृष्टि से सृजन तक पुस्तक का विमोचन विधायक प्रेमचंद पटेल के उपस्थिति में किया गया
गेवरा दीपका – औद्योगिक नगरी कोईलांचल क्षेत्र दीपका में सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था विगत लंबे समय से सेवा कार्य और जरूरतमंदों को आर्थिक मदद करने में अग्रणी भूमिका निभाते आ रही है इसी कड़ी में विश्व महिला दिवस के अवसर पर समिति की मातृशक्तियों ने मिलकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें नगर की प्रतिभाओं के साथ-साथ सेवा स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े महिलाओं को फूल गुलदस्ता और संस्था की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था के द्वारा संदेश वाहक रंगमंच में नाटक की भाव विभोर प्रस्तुति भी की गई जिसमें छत्तीसगढ़ के सम्मान में अरपा पैरी के धार गीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे कटघोरा के क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत वरिष्ठ पार्षद अरुनिश तिवारी तरुण रहा सृष्टिद्धार तिवारी ने भी इस अवसर पर अपना सारगर्भित उद्बोधन देते हुए सृष्टि महिला सेवा समिति को महिला दिवस की बधाई दी।

महिलाओं ने दी ऑपरेशन सिंदूर एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जीवंत प्रस्तुति
सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था की मातृशक्तियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा सैलानियों की निर्मम हत्या की गई थी इसके बाद देश के जांबाज सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर अभियान चलाकर जो पूरे विश्व को भारत के सशक्त और समृद्ध होने का एहसास कराते हुए चंद दिनों में ही पाकिस्तान में घुसकर मार गिराया था इसका जीवंत नाटय रूपांतरण किया गया इसके पश्चात भ्रूण हत्या को लेकर लोगों को जागरुक करते हुए बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के माध्यम से भारत सरकार के योजना का भी जीवंत प्रस्तुति दी गई
इस अवसर पर सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था की अध्यक्ष गौरी चक्रवर्ती सचिव रागिनी तिवारी कोषाध्यक्ष प्रीति शर्मा उपाध्यक्ष सीमा सिंह एवं सिम्मी रात्रि अनीता राठौर ममता मिश्रा माला बारिक शकुंती पटेल सरोजनी पटेल सुषमा सिंह अनामिका यादव बी स्निग्धा अंजलि गौराहा पूर्णिमा कुरील खुशबू देवांगन पुष्पा तिवारी रंजीत साहू कल्पना शुक्ला प्रिया पटेल। यह सभी मातृशक्तियों का कार्यक्रम नाटक और विभिन्न कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सृष्टि से सृजन तक पुस्तक का हुआ विमोचन
महिला दिवस के अवसर पर संस्था की ओर से सृष्टि से सृजन तक पुस्तक का विमोचन भी किया गया जिसमें सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था के द्वारा किए गए शिक्षा चिकित्सा सेवा सहयोग और सामाजिक सरोकारों से जुड़े सभी पहलुओं को विस्तार पूर्वक दर्शाते हृदय स्पर्शी लेख अक्षर शह अंकित किया गया है।







