-लोगों को मिलने लगा शुद्ध पानी मीडिया में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया प्रबंधन
-हिंडाल्को ने सुधारा सामरी का वाटर एटीएम
युसूफ खान/सामरी। सामरी पाठ क्षेत्र में हिंडाल्को कंपनी द्वारा लगाया गया वाटर एटीएम, जो पिछले लगभग तीन महीनों से खराब होकर बंद पड़ा था, अब फिर से चालू कर दिया गया है। इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए वाटर एटीएम की मरम्मत करवा दी है।
गौरतलब है, कि सामरी में जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिंडाल्को कंपनी द्वारा वाटर एटीएम लगाया गया था, लेकिन लंबे समय से मशीन खराब होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी थी।

मामले को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद हिंडाल्को के संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाटर एटीएम की मरम्मत करवाई,
जिसके बाद अब मशीन फिर से चालू हो गई है और लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने लगा है।
स्थानीय लोगों ने वाटर एटीएम चालू होने पर संतोष जताते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी इसकी नियमित देखरेख की जाएगी, ताकि भविष्य में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।







