Home कोंडागांव वनों में लग रही भीषण आग विभागीय कर्मियों ने साधा मौन

वनों में लग रही भीषण आग विभागीय कर्मियों ने साधा मौन

28
0

विनीत पिल्लई/कोंडागांव –  

विगत कुछ दिनों से वनांचल क्षेत्रों में आग प्रायः देखने को मिल रही परन्तु वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा इस घटना को आम नजरों से देखा जाता है एवं ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर भी कोई एक्शन लेते हुए भी कोई नजर नहीं आ रहा है विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही कहीं किसी दिन किसी बड़ी घटना अंजाम भी दे सकती है वर्तमान में ली गई ये तस्वीर केशकाल विधानसभा के बहीगांव के चारभाटा मार्ग की जिसकी वन अंतर्गत भूमि लगभग नेशनल हाईवे से सटी हुई है दुविधापूर्ण बात यह है कि आग की वजह से कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है विभाग की जवाबदारी बनती है कि वनों में फैलने वाले भीषण आग को नियंत्रित करने हेतु कोई ठोस निर्णय लेकर वनों के हरेभरे वृक्षों को सुरक्षित किया जाए जिससे कि वन्य जीवों को भी हानि से बचाया जा सके।

कई बार इन्हीं वजहों से भी वन्य जीव आग से भयभीत होकर बाहर आकर मानवीय आवास क्षेत्रों में घुसकर मानव जीवन में खतरे कारण बन जाते हैं।उचित समाधान कर जंगलों में लग रही आग पर नियंत्रण पाना अति आवश्यक होगया है अतः विभाग को चाहिए कि उचित कर्रवाई कर वनों लग रही आग पर नियंत्रण करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here