Home चर्चा में इन्विंसिबल डायनामाईट ने जीती इंटर डिनॉमिनेशन क्रिकेट प्रतियोगिता

इन्विंसिबल डायनामाईट ने जीती इंटर डिनॉमिनेशन क्रिकेट प्रतियोगिता

16
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर। चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी इंटर डिनॉमिनेशन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विशेष तकनीकी त्रुटियां के कारण एवं अत्यधिक टीमों के भाग लेने के कारण इस प्रतियोगिता का समापन आज 8 मार्च को हुआ। लाल चर्च मैदान में मुख्य अतिथि रेव्ह लारेंस दास एवं जे. बेचक विशिष्ट अतिथि रजनींद डेनियल, रत्नेश बेंजमिन थे। इनकी और समाज के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज मैच का फाइनल मुकाबला हुआ। टास रायल बायज टीम ने जीता और फिल्डिग का फैसला लिया। इनवीनसिबल डायनामाईट ने बैटिंग का फैसला किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन सोशल कमेटी के अध्यक्ष मनीष सीरिल एवं उनकी टीम के सौजन्य से हुआ।कमेंट्री बॉक्स में अभिषेक कालेट ने अपनी सेवाएं दी। स्कोरर दिलीप अमोलिक, डेनियल स्वामी और अंपायर विक्की भवानी एवं विक्की परिहार थे। क्रिकेट टूर्नामेंट में लगभग 25 टीमों ने भाग लिया। इन्विंसिबल डायनामाइट ने 111 रन बनाए 6 विकेट के नुकसान पर, रॉयल बॉयज ने 56 रन बनाए 9 विकेट के नुकसान पर। आज की विजेता टीम इन्विंसिबल डायनामाइट को ट्रॉफी के साथ 21 हजार नगद पुरस्कार मिला। उपविजेता रायल बायज टीम को 15हजार नगद पुरस्कार मिला और ट्रॉफी प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here