Home कोरबा भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के द्वारा स्वच्छता दीदीयों का सम्मान करते...

भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के द्वारा स्वच्छता दीदीयों का सम्मान करते हुए मनाया गया महिला दिवस

33
0

दीपका संवाददाता – हेमचंद सोनी 

गेवरा दीपका

भारतीय कोयला खदान मज़दूर संगठन, बिलासपुर के अंतर्गत गेवरा, दीपका एवं केंद्रीय कर्मशाला गेवरा के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छता दीदियों के सम्मान में महिला अधिकार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 50 से अधिक स्वच्छता दीदियों का सम्मान करते करते हुए भारतीय कोयला खदान मजदूर कार्यालय गेवरा में कार्यक्रम आयोजित कर सादगी पूर्वक इस विशेष दिन को महिलाओं के अधिकार दिवस के रूप में मनाते हुए अतिथियों द्वारा आए हुए कामगारों को संबोधित किया गया इस कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष रामनारायण साहू, अखिल भारतीय कोयला मज़दूर संघ की कार्यकारिणी सदस्य बीना जायसवाल, महामंत्री रमेश गुरुद्वान सहित गेवरा क्षेत्र के अध्यक्ष मदन सिंह, जेसीसी सदस्य अरुण कुमार, बाबू सिंह कंवर दीपका से मनोज सिंह, एवं सचिव चंद्रशेखर सिंह राठौर, केंद्रीय कर्मशाला के अध्यक्ष हमराज राव एवं सचिव मुकुट कर्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here