Home चर्चा में चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: होटल की छत पर अवैध हुक्का संचालन करने...

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: होटल की छत पर अवैध हुक्का संचालन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

22
0

बिलासपुर संवाददाता -रोशनी सोनी

जिला बिलासपुर में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरभाठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने होटल की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और मौके से हुक्का से जुड़ा सामान जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से होटल एवं बार में संचालित हो रहे हुक्का संचालन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी चकरभाठा उमेश साहू के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई। 8 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल शिवा इन में घेराबंदी कर कार्रवाई की। रेड के दौरान पुलिस ने होटल की छत पर हुक्का संचालित करते हुए पाया गया जिससे आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता पिता ओम प्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 12 नग हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, 3 प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग सिगरेट तंबाकू युक्त फ्लेवर तथा 5000 रुपये नगद जब्त किए। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 55,000 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here