Home चर्चा में शिक्षक बना रहे मध्यान भोजन, पढ़ाई हो रही प्रभावित, रसोईया हड़ताल पर।

शिक्षक बना रहे मध्यान भोजन, पढ़ाई हो रही प्रभावित, रसोईया हड़ताल पर।

9
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
सरगुजा जिले में वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर रसोईया संघ हड़ताल पर है। रसोइयों के स्कूल में नहीं पहुंचने से शिक्षक मध्यान भोजन बनाकर बच्चों को भोजन परोस रहे। जिससे स्कूल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शिक्षकों को अनेको प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।दरअसल पूरा मामला लखनपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम अरगोती तपता , मुड़ा पारा सहित विकासखंड के अधिकतर स्कूलों का है।

स्कूलों में रसोइयों को नहीं पहुंचने पर विभागीय आदेश का पालन करते हुएमें शिक्षकों के द्वारा काफी परेशानियों का सामना करते हुए बच्चों के लिए मध्यान भोजन बनाने को मजबूर हैं। अगर स्कूल में शिक्षक मध्यान भोजन बनाएंगे तो फिर बच्चों को कौन पढ़ायागा। पढ़ाई प्रभावित होने का सीधा असर बच्चों पर पढ़ रहा है। तपता माध्यमिक शाला प्रधान पाठक राजेश कुमार गौतम प्राथमिक शाला मुड़ापारा प्रधान पाठक कृष्णा ने बताया कि कई दिनों से रसोईया स्कूल नहीं आ रही है और मध्यान भोजन बनाकर बच्चों को खिलाने का कार्य शिक्षकों के द्वारा किया जा रहा है जिससे अनेकों प्रकार की परेशानियों का सामना शिक्षकों को करना पड़ रहा है। ग्राम स्तर या प्रशासन स्तर पर कोई भी व्यवस्था मध्यान भोजन बनाने हेतु नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here