Home चर्चा में स्वच्छ भारत मिशन पर सवाल: हिंडालको का शौचालय और सौर पानी टंकी...

स्वच्छ भारत मिशन पर सवाल: हिंडालको का शौचालय और सौर पानी टंकी वर्षों से बिना पानी, ग्रामीण परेशान

20
0
कागजों में विकास, जमीन पर बदहाल व्यवस्था – कूटकू पारा में शौचालय और सोलर पानी टंकी बेकार
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
कुसमी/सामरी।
ग्राम पंचायत सामरी के कूटकू पारा में हिंडालको कंपनी द्वारा सीएसआर मद से वर्ष 2017-18 में सार्वजनिक शौचालय तथा सौर ऊर्जा से संचालित पानी टंकी का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक इन सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण वह उपयोग के लायक नहीं है, वहीं सौर ऊर्जा से संचालित पानी टंकी में भी आज तक पानी नहीं पहुंच सका।
मीडिया द्वारा ग्राउंड जीरो पर जाकर ग्रामीणों से बातचीत करने पर पता चला कि हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खान प्रभाग सामरी द्वारा गांव के लोगों की सुविधा के लिए यह निर्माण कराया गया था, लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह सिर्फ शोपीस बनकर रह गया है।
गांव के ग्रामीण गोजे राम ने बताया कि__
शौचालय बनने के बाद से आज तक उसमें पानी नहीं आया और न ही सौर पानी टंकी में पानी पहुंच सका। उन्होंने कहा कि
इस संबंध में हिंडालको के सीएसआर प्रमुख विजय मिश्रा को लिखित आवेदन भी दिया गया था! लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।
वहीं ग्रामीण कामेश यादव ने कहा__
कि गांव में पानी की समस्या बनी हुई है, और शौचालय तथा पानी टंकी होने के बावजूद उसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से संबंधित विभाग और कंपनी से मांग की है, कि जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि गांव के लोगों को सुविधा मिल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए शौचालय और सौर ऊर्जा से संचालित पानी टंकी का उपयोग नहीं होना कहीं न कहीं स्वच्छ भारत मिशन की मंशा पर भी सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने मांग की है, कि जिम्मेदार विभाग और कंपनी जल्द इस समस्या का समाधान करें, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here