Home चर्चा में किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक का नाम बदलने पर आपत्ति, पूर्व नाम बहाली की मांग

किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक का नाम बदलने पर आपत्ति, पूर्व नाम बहाली की मांग

14
0
रायगढ़। छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, जिला समिति रायगढ़ ने किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक रायगढ़ का नाम परिवर्तन किए जाने के निर्णय पर आपत्ति जताते हुए पूर्व नाम बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में समिति ने तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री को ज्ञापन भेजकर निर्णय पर पुनर्विचार का आग्रह किया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के महान दानवीर सेठ किरोड़ीमल के योगदान से स्थापित किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र की दानवीर परंपरा और सामाजिक योगदान का प्रतीक है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर चुके हजारों छात्र प्रदेश और देश के विभिन्न विभागों व उद्योगों में सेवाएं दे रहे हैं।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि संस्थान के नाम परिवर्तन से पूर्व छात्रों, इंजीनियरों और स्थानीय नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं तथा रायगढ़ शहर में भी असंतोष का माहौल है। उन्होंने मंत्री से निवेदन किया है कि पॉलिटेक्निक का नाम यथावत रखा जाए। यदि तकनीकी शिक्षा के विस्तार या स्वरूप परिवर्तन के कारण नया नाम आवश्यक हो, तो ‘किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़’ जैसे विकल्प पर विचार किया जा सकता है।
संवाददाता: बसंत राघव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here