दीपका संवाददाता – हेमचंद सोनी
औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा में CISF जवानों की भूमिका अहम:- दूहन
गेवरा-दीपका
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा का 57 वाँ स्थापना दिवस समारोह 10 मार्च मंगलवार को गेवरा स्थित सीआईएसएफ परेड ग्राउंड में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ का स्थापना दिवस पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का दिन है। देश के बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के कंधों पर है और यह बल पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं पर सेना सुरक्षा प्रदान करती है, उसी प्रकार औद्योगिक संस्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सीआईएसएफ जवानों के भरोसे है। कोल बेल्ट क्षेत्र में कीमती भारी मशीनों और कोयला कर्मियों के बीच सुरक्षित वातावरण में कार्य संभव हो पा रहा है, जिसमें सीआईएसएफ जवानों का महत्वपूर्ण योगदान है।

कार्यक्रम में सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक श्री निर्विकार जी अपने संबोधन में कहा कि सीआईएसएफ का मुख्य उद्देश्य देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों और क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षा प्रदान करना है। यह बल राष्ट्र की आर्थिक प्रगति के वाहक के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इस दिशा में सीआईएसएफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। एसईसीएल जैसे बड़े औद्योगिक संस्थानों के साथ मिलकर सीआईएसएफ राष्ट्र की प्रगति और सुरक्षा को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। सीआईएसफ वरिष्ठ कमाण्डेंट, डॉ नागेन्द्र कुमार झा, एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित

समारोह के दौरान सीआईएसएफ जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट और परेड का प्रदर्शन किया, सुरक्षा से संबंधित डेमो भी प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित अतिथियों और नागरिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। कार्यक्रम में एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी, महाप्रबंधक मानव संसाधन अजय बेहरा, महाप्रबंधक ऑपरेशन नागेंद्र साहू, महाप्रबंधक सिविल रवि चन्द्रा, कार्मिक प्रबंधक सुधा शिंदे, कलिंगा कंपनी के जीएम एचआर विकास दुबे, श्रमिक नेता रेशम लाल यादव, मदन सिंह, अरुण सिंह, जनाराम कर्ष, तरुण राहा, जी. उदयन, रविंद्र स्वर्णकार, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक सर्वेश सोनी, मीडिया प्रतिनिधि तथा सीआईएसएफ गेवरा-दीपका इकाई के जवान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सीआईएसएफ जवानों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।







