करतला संवाददाता – मोहन वैष्णव
किसान मोर्चा जिला कोरबा, मंडल फरसवानी द्वारा ग्राम उमरेली में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह एवं विकसित भारत एवं जी राम विधेयक के संबंध में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामनारायण शराफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझवार, मंडल महामंत्री रमेश मन्नेवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तेमलाल चौहान, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सावित्री मन्नेवार, किसान मोर्चा जिला कार्यालय सह-प्रभारी डॉ. देवांगन, सोनाराम देवांगन, गोपीचंद देवांगन, रामखिलावन मन्नेवार, बुनकर प्रकोष्ठ के लक्ष्मीचंद देवांगन, राजकुमारी मन्नेवार, पटेल जी, युवा मोर्चा के संतोष राठौर, जनपद फरसवानी के सदस्य फिरन्तलाल राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों के साथ विकसित भारत और जी राम विधेयक के संबंध में चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामनारायण शराफ ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित और गांवों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में किसानों और गांव के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।







