जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या
आरोपीयो के विरूध्द धारा 80(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
गिरफ्तार आरोपी –
1. धर्मेन्द्र निर्मलकर उम्र 30 वर्ष
2. शिव कुमारी निर्मलकर उम्र 48 वर्ष
3. मनोज निर्मलकर उम्र 27 वर्ष साकिनान राहौद
4. तेरस बाई निर्मलकर उम्र 37 वर्ष निवासी खोखरी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नव विवाहिता दिनांक 11.02.2026 की रात्रि में घर साड़ी से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।
नव विवाहिता की मृत्यु के मामले में गंभीरता से जांच करते हुए मृतिका की परिजनों का कथनानुसार दिनांक 16.04.2025 को सामाजिक रिती रिवाज से धर्मेन्द्र निर्मलकर के साथ शादी हुई थी शादी के दो माह बाद पति, सास शिव कुमारी निर्मलकर, देवर मनोज निर्मलकर तथा मौसी सास तेरस बाई निर्मलकर द्वारा मृतिका को दहेज में मोटर सायकल नहीं दिये हो कहकर गाली गलौज मारपीट कर प्रताडित करते थे।
प्रकरण में आरोपीगण पति धर्मेन्द्र निर्मलकर, सास शिव कुमारी निर्मलकर, देवर मनोज निर्मलकर तथा मौसी सास तेरस बाई निर्मलकर को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर नवविवाहिता मृतिका को दहेज के नाम से प्रताडित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।
उपरोक्त कार्यवाही मे CSP योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरनारायण, ASI रामप्रसाद बघेल, आर. विेवेक ठाकूर, नितिन द्विवेदी, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले मआर अंजिमा बंजारे थाना शिवरीनारायण का योगदान रहा।







