करोड़ों क्रिकेट फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी। सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
पिछले सीजन (IPL 2025) में बेंगलुरु ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL का टाइटल अपने नाम किया था। इसी ट्रेडिशन के तहत इस बार ओपनिंग मैच, क्वालिफायर्स-2 और फाइनल मुकाबला भी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही आयोजित किए जाएंगे।
10 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे 20 मुकाबले
BCCI की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार शुरुआती 20 मुकाबले देश के 10 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं।
शनिवार और रविवार को होंगे डबल हेडर मुकाबले
वीकेंड पर फैंस को ज्यादा रोमांच देखने को मिलेगा, क्योंकि शनिवार और रविवार को डबल हेडर मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। सीजन का पहला डबल हेडर 4 अप्रैल 2026 को खेला जाएगा। इस दिन दोपहर के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इसके बाद शाम के मुकाबले में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आमने-सामने होंगी।
देखें शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल
28 मार्च – RCB बनाम SRH, चिन्नास्वामी में।
29 मार्च – MI बनाम KKR, वानखेड़े में।
30 मार्च – RR बनाम CSK, गुवाहाटी में।
31 मार्च – PBKS बनाम GT, मुल्लांपुर में।
1 अप्रैल – LSG बनाम DC, लखनऊ में।
2 अप्रैल – KKR बनाम SRH, ईडन गार्डन्स में।
3 अप्रैल – CSK बनाम PBKS, चेपॉक में।
4 अप्रैल – DC बनाम MI, दिल्ली में।
4 अप्रैल – GT बनाम RR, अहमदाबाद में।
5 अप्रैल – SRH बनाम LSG, हैदराबाद में।
5 अप्रैल – RCB बनाम CSK, चिन्नास्वामी में।
6 अप्रैल – KKR बनाम PBKS, ईडन गार्डन्स में।
7 अप्रैल – RR बनाम MI, गुवाहाटी में।
8 अप्रैल – DC बनाम GT, दिल्ली में।
9 अप्रैल – KKR बनाम LSG, ईडन गार्डन्स में।
10 अप्रैल – RR बनाम RCB, गुवाहाटी में।
11 अप्रैल – PBKS बनाम SRH, मुल्लांपुर में।
11 अप्रैल – CSK बनाम DC, चेपॉक में।
12 अप्रैल – LSG बनाम GT, लखनऊ में।
12 अप्रैल – MI बनाम RCB, वानखेड़े में।







