महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान
रायपुर/महासमुंद:
पश्चिम एशिया (Middle East) में जारी वर्तमान संघर्ष और युद्ध की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है।
सहायता के लिए यहाँ करें संपर्क:
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन की लायजन अधिकारी सुश्री लेखा अजगल्ले को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रभावित नागरिक या उनके परिजन निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:
* मोबाइल नंबर: 8349840582
* फोन नंबर (दिल्ली): 011-46156000
* फैक्स: 011-46156030
यह आदेश छत्तीसगढ़ के उन नागरिकों के लिए राहत भरा है जो काम या अन्य कारणों से वर्तमान में खाड़ी देशों या संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। शासन द्वारा समन्वय के लिए दिल्ली स्थित कार्यालय को पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।







