Home चर्चा में प्रधान पाठक पदोन्नति में देरी पर शिक्षकों की चेतावनी, देरी हुई तो...

प्रधान पाठक पदोन्नति में देरी पर शिक्षकों की चेतावनी, देरी हुई तो सड़क पर उतरने का अल्टीमेटम, 31 मार्च तक सूची जारी करने का JD ने दिया भरोसा

9
0
संवाददाता – विनीत पिल्लई
जगदलपुर 12 मार्च 2026। आज दिनांक 12 3.2026 को बस्तर सांभाग माध्यमिक शाला पदोन्नति प्रधान अध्यापक संघर्ष मोर्चा के द्वारा बस्तर संभाग के समस्त शिक्षक संगठनों को बैठक में आहूत किया गया था जिसमें संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन शालेय शिक्षक संघ एवं 85 शिक्षक सीजीटीए से संबंधित रहे संभागीय अध्यक्ष उमेंद्र सिंह गोटी एवं संभागीय सचिव श्री रामचंद्र सोनवंशी जी के द्वारा बैठक लेकर सभी पात्र शिक्षकों से अगला कदम क्या होगा इस संबंध पर चर्चा की गई जिसमें सभी शिक्षक साथियों ने एकमत से कहा कि यदि हमारा पदोन्नति आदेश अति शीघ्र जारी नहीं हुआ तो आंदोलन करने के लिए मजबूर  होंगे 31/3/ 2026  तक का समय जेडी महोदय को दिया गया है
बस्तर संभाग में शिक्षक से माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति की लंबित प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार शाम शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक शिक्षा से मुलाकात कर पदोन्नति प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन के नेतृत्व में बस्तर संभाग माध्यमिक शाला प्रधान पाठक मंच के प्रतिनिधियों ने संयुक्त संचालक शिक्षा एचआर सोम से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने पदोन्नति प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और जल्द से जल्द सूची जारी करने की मांग रखी।
बैठक के दौरान संयुक्त संचालक एच.आर. सोम ने शिक्षक नेताओं को बताया कि कुछ जिला शिक्षा कार्यालयों से आवश्यक जानकारी समय पर प्राप्त नहीं होने के कारण पदोन्नति प्रक्रिया में विलंब हुआ है। उन्होंने इस देरी पर खेद व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि किसी भी स्थिति में 31 मार्च तक प्रधान पाठक पदोन्नति की सूची जारी कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि बस्तर संभाग में माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों के कई पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं। इन पदों पर पदोन्नति नहीं होने से शिक्षकों में असंतोष का माहौल बना हुआ है। शिक्षक संगठन लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और विभाग से जल्द समाधान की मांग करते आ रहे हैं।
शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक को स्पष्ट शब्दों में अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि मार्च माह तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो शिक्षक और अधिक इंतजार नहीं करेंगे और आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लंबे समय से पदोन्नति नहीं होने के कारण कई शिक्षकों का कैरियर प्रभावित हो रहा है और प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।
शिक्षक नेताओं ने यह भी कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पात्र शिक्षकों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग द्वारा तय समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिससे शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो सकेगी।
इस दौरान बैठक में शिक्षक संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन, बस्तर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, कोंडागांव जिलाध्यक्ष कौशल नेताम, प्रधान पाठक मंच के संभागीय संयोजक उमेनगोटी, रामचंद्र सोनवंशी, दुर्गा शंकर तिवारी, रोशन हिरवानी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।अब सभी की नजर विभाग की ओर से जारी होने वाली पदोन्नति सूची पर टिकी है। यदि तय समय-सीमा के भीतर सूची जारी नहीं होती है, तो आने वाले समय में बस्तर संभाग में शिक्षकों का आंदोलन तेज होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
प्रधान पाठक पदोन्नति में देरी पर शिक्षकों की चेतावनी, देरी हुई तो सड़क पर उतरने का अल्टीमेटम, 31 मार्च तक सूची जारी करने का JD ने दिया भरोसा
इस बैठक मे उपस्थित शिक्षक
उमेंद्र सिंह गोटी संभाग अध्यक्ष रामचंद्र सोनवंशी संभागीय सचिव घनश्याम नाग जिला अध्यक्ष कोण्डागांव राजेंद्र प्रसाद सिन्हा जिला अध्यक्ष सुकमा तुलसी पांडे मंनकू राम नेताम दिलीप किशोर  तोनू राम पटेल राजू तिर्की सेवक राम नेम बुधरू मंण्डावी कमलेश मरकाम रमेश कुमार मरकाम नवीन कुमार विकी मानिक कुमार प्रफुल्ल कुमार भोई हीरालाल मेहेर पिलसिंह नेताम चेतराम प्रधान मनसुख कुंजन जयनू मरापी सतीश श्रीवास्तव  कमल सिंह नेताम उमेश कुमार नाग रामलाल नेतम तुलसी पांडे लखीराम बघेल राजू राम मरकाम रमेश कुमार पांडे पवन सिंह मरकाम राकेश कुमार मंडावी संतोष कुमार पांडे पूरन सिंह कश्यप दिवाकर कश्यप शिशु पाल भद्रे बोनो राम बघेल कुलधर गोयल धनी राम सोरी केशव पटेल शिशिर कुमार दुबे सुंदरलाल बघेल सीमांत जैन धनीराम नेताम गोपाल कोयला जया मिश्रा श्रीमती लखी कश्यप प्रमिला कोर्राम अनुराधा नाग फकीरा श्री ममता ठाकुर निशा प्रधान वृंदा ध्रुव रतनी नेताम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here