Home चर्चा में जनसेवा में तत्पर ओम हॉस्पिटल की अच्छी पहल, लगाया महिला स्वास्थ्य शिविर

जनसेवा में तत्पर ओम हॉस्पिटल की अच्छी पहल, लगाया महिला स्वास्थ्य शिविर

10
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के अग्रणी अस्पतालों में से एक ओम हॉस्पिटल जगदलपुर हमेशा गरीब तबके के लोगों और महिलाओं की निःशुल्क सेवा के लिए तत्पर रहता है। हॉस्पिटल प्रबंधन चिकित्सा को व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा धर्म मानता है।. यही वजह है कि हॉस्पीटल की ओर से समय समय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है।
जब 8 मार्च को पूरी दुनिया महिला दिवस मना रही थी, तब ओम हॉस्पीटल प्रबंधन अपने जनसेवा के मिशन में जुटा रहा और यह पहल अब भी जारी है।

महिला दिवस के उपलक्ष में ओम हॉस्पीटल द्वारा महिलाओं से संबंधित रोग विशेषकर बच्चेदानी से जुड़ी समस्याओं पर एक शिविर का आयोजन कर 110 से भी अधिक महिलाओं और साथ में दर्जनों पुरुषों के रोगों की जांच की गई थी। आज पुनः एक शिविर के माध्यम से उनकी जांच की रिपोर्ट और मुफ्त चिकित्सीय सलाह दी गई। ओम हॉस्पिटल के विशेष अधिकारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि हम चिकित्सा के साथ साथ बस्तर जैसे क्षेत्र में प्रतिष्ठित हॉस्पिटल की निःशुल्क सेवा भी लोगों को समय समय पर देते रहें। हमारा अस्पताल जगदलपुर के साथ साथ प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी योग्य चिकित्सकों की टीम के साथ आम लोगों की बेहतर सेवा देता आ रहा है।

महिला दिवस के उपलक्ष में ओम हॉस्पीटल जगदलपुर और समाजसेवी संगठन सुषमा विंग के संयुक्त तत्वावधान में 12 मार्च को महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। महिलाओं के यूरिन, ब्लड बच्चादानी से संबंधित जांच की गई। शिविर में 110 से ज्यादा महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।ओम अस्पताल की ओर से जानकारी देते हुए अनिल अग्रवाल ने बताया कि ओम अस्पताल हमेशा ऐसे शिविर का आयोजन कर सभी लोगों को की निःशुल्क जांच करती है। महिला दिवस पर विशेष कर महिलाओं के लिए यह आयोजन कराया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here