Home चर्चा में कमल खिलाने वाले भाजपाई अब लहलहाने लगे हैं अफीम की फसल: दीपक...

कमल खिलाने वाले भाजपाई अब लहलहाने लगे हैं अफीम की फसल: दीपक बैज

7
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बना दिया नशे का गढ़ 
 मोदी की अदूरदर्शिता से रसोई गैस की किल्लत 
जगदलपुर। राजीव भवन जगदलपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती और रसोई गैस की किल्लत को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया गया है, केंद्र सरकार की अदूरदर्शिता के कारण रसोई गैस की भारी कमी पैदा हो गई हैऔर लोगों पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया है।

श्री बैज ने कहा कि दुर्ग के समोदा में अफीम की खेती के खुलासे के बाद बलरामपुर के कुसुमी थानांतर्गत त्रिपुरी गांव में और बलरामपुर के गांव खजूरी में भी अफीम की खेती के खुलासे से साबित हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद भाजपा पूरे छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनाना चाहती है। बिना सरकार के तथा सत्ता में बैठे हुए लोगों के संरक्षण के खुलेआम अफीम की खेती नहीं हो सकती और न ही गली, कूचों में गांजा, शराब, सूखे नशे का कारोबार हो सकता है। दुर्ग के मामले में तो भाजपा के प्रभावशाली नेता की संलिप्तता सामने आई है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी भाजपाई संरक्षण में ही नशे की खेती हो रही है। बलरामपुर में भी भाजपा का नेता ही अफीम की खेती करवा रहा था।अभी तो सिर्फ तीन जगह के खुलासे हुए हैं, पूरे प्रदेश में सरकार अफीम, गांजा, भांग की खेती करवा रही है।अवैध नशे के कारोबार को संरक्षण भाजपा की सरकार में मिल रहा है।

दुर्ग जिले के समोदा में जिस भूमि पर भाजपा नेता अफीम की खेती कर रहा था, भाजपा की सरकार ने डिजिटल गिरदावली रिपोर्ट में उस जमीन पर मक्का और गेहूं की खेती बताया है। बलरामपुर में जिस जमीन पर अफीम की खेती हो रही थी गिरदावरी में वहां अन्य फसल लगी होना बताया गया है। मतलब सरकारी अमले को पता था वहां अफीम की खेती हो रही थी।इसका मतलब साफ है कि सत्ता के संरक्षण में ही यह सब कुछ हो रहा है। नशीली दवाएं, प्रतिबंधित गोलियां, अवैध सूखा नशा गली मोहल्ले में निर्बाध बिक रहा है। नशा नाबालिक बच्चों तक पहुंचाया जा रहा है। पिछले 13 महीने के दौरान 2599 प्रकरण नारकोटिक्स के दर्ज हुए जो ज्यादातर सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर हुए हैं, सरकार का इंटेलिजेंस और प्रशासन मौन हैं। कार्रवाई के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है। 10 से 17 साल के लाखों नाबालिग बच्चे सूखे नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, सैकड़ों मौत हो चुकी है लेकिन यह सरकार सोई हुई है। प्रदेश में अवैध नशे के तस्करों, कोचियों और बिचौलियों को संरक्षण देते देते भाजपाई अब अफीम की खेती तक उतर आए हैं। कमल खिलाने का दावा करने वाले भाजपाई अफीम के पौधे उगाने लगे हैं। सरकार और पुलिस की मिलीभगत के कारण ही प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। पिछले दो साल में शराब, गांजा, अफीम, हेरोईन जैसे नशों के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी में नशे की लत महामारी का रूप ले चुकी है। चंद पैसों के लिए सत्तासीन लोग नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के बजाय संरक्षण दे रहे हैं।श्री बैज ने कहा- कांग्रेस पार्टी मांग क प्रदेश के सभी सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों के फ़ार्म हाउसों की जांच की जाए।

एलपी जी गैस, झूठ बोल रही सरकार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आगे कहा कि कामर्शियल सिलेंडर पर अघोषित रोक से घरेल सिलेंडर का दुरुपयोग और कालाबाजारी बढ़ रही है। घरेलू गैस की आपूर्ति पिछले 5 दिनों से बाधित है। कामर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई अचानक रोक दी गई है। बावजूद सरकार यह झूठा दावा कर रही है कि कोई कमी नहीं है, पर्याप्त उपलब्धता है। सच यह है कि विगत तीन महीनों में घरेलू रसोई गैस के दाम में 307 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि भाजपा की सरकार ने की है अब एक बार फिर 60 रूपये महंगा कर दिया गया है। मूल्यवृद्धि से हफ्ता भर पहले जिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराई थी और जिन्हे डीएसी जारी हो चुका था, अब सप्लाई के वक्त अब नए डीएसी जारी करके अधिक कीमत वसूली जा रही है घरेलू गैस सिलेंडर की 21 दिन के बजाय अब 25 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर के बुकिंग की बाध्यता इस बात का प्रमाण है कि उपलब्धता और सप्लाई में अड़चन तो है, लेकिन यह सरकार वास्तविक परिस्थिति से इंकार कर रही है। कामर्शियल गैस की सप्लाई अघोषित तौर पर रोक देने से घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग होगा, कालाबाजारी होगी और होटल व्यवसायियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, जिससे कुक्ड फूड के दाम भी प्रभावित होंगे। मोदी सरकार…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here