Home चर्चा में बलरामपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय घेराव

बलरामपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय घेराव

9
0

कुसमी बलरामपुर

संवाददाता युसूफ खान

दुर्ग जिले के बाद बलरामपुर जिले में दो स्थानों पर अवैध अफीम की खेती पकड़े जाने के मामले को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर नजर आ रही है। इसी कड़ी में आज बलरामपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिहर यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यालय से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रैली निकालते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिससे पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, लेकिन अब प्रदेश में जिस तरह से अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आ रहे हैं, उससे प्रदेश को अफीम का कटोरा बनाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में अवैध अफीम की खेती हो रही है, जिससे प्रदेश के युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है।
कांग्रेस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हरिहर यादव (जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बलरामपुर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here