Home चर्चा में सरस्वती शिशु मंदिर गुल्लू में विदाई समारोह, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

सरस्वती शिशु मंदिर गुल्लू में विदाई समारोह, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

7
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू 

सरस्वती शिशु मंदिर गुल्लू में विदाई समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थी हुए सम्मानित-अशोक यादव ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का महत्व बताते हुए की उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना

आरंग – सरस्वती शिशु मंदिर गुल्लू में विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात विद्यालय सचिव अशोक यादव,सहसचिव रामू लोधी,पंच प्रतिनिधि भुनेश्वर साहू,शीतल बंजारे ,धनेश्वर धीवर प्रधानाचार्य डोमार सिंह लोधी ने सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।इस अवसर पर अशोक यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी चीज में लंबे समय तक जुड़े रहने पर उसके साथ विशेष जुड़ाव हो जाता हैं,एक रिश्ता बन जाता है।फिर उससे दूर होना 1 व्यक्ति के लिए बेहद ही दर्द का कारण होता है।उन्होंने कहा आगे कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में जो संस्कार दिया गया है आगे आप सभी किसी भी विद्यालय में जाओ तो सरस्वती शिशु मंदिर का संस्कार और अनुशासन का अवश्य पालन करें,और विद्यार्थियों के भविष्य की उज्ज्वल भविष्य कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।


प्रधानाचार्य डोमार सिंह लोधी ने कहा कि यह विद्यालय केवल ईट और पत्थर की इमारत नहीं है,बल्कि संस्कार और ज्ञान का पावन मंदिर है, जहां से भईया बहन चरित्र निर्माण की शिक्षा लेकर राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते हैं।
दीदी लुकेश्वरी लोधी ने कहा कि यहां से विदा लेकर हम अपनी शिक्षा के साथ साथ उन संस्कारों को भी साथ ले जा रहे हैं,जो हमे अपने जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासित और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देंगे।
उक्त कार्यक्रम में रामू लोधी,भुनेश्वर साहू,शीतल बंजारे,धनेश्वर धीवर,आचार्य संतोष पटेल,साहिल ढीढी,हेमलता साहू,अमृत धीवर,कविता साहू,तुलसी साहू,बसंती साहू,सुनीता साहू,कु.दुर्गा यादव,कु. प्रेमीन पटेल उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here