बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
संस्थान मे इस सत्र मे प्रवेश 16 मार्च से
जगदलपुर। बस्तर में कला के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुका कला अर्चना आर्ट स्टूडियो पिछले कई वर्षों से शहर के प्रमुख कला स्टूडियो में गिना जाता है। यहां दूर-दूर से विद्यार्थी चित्रकला सीखने आते हैं। जगदलपुर और आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ रायपुर से भी कई छात्र विशेष रूप से यहां कला का प्रशिक्षण लेने पहुंचते हैं।
कला अर्चना आर्ट स्टूडियो में ड्रॉइंग, पेंटिंग और स्केचिंग की नियमित कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए कोर्स भी उपलब्ध हैं, जिनमें बच्चों को शुरुआती स्तर से कला की बारीकियां सिखाई जाती हैं। यहां विद्यार्थियों को विभिन्न विधाओं में पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें एक्रेलिक पेंटिंग, ऑयल पेंटिंग और वॉटरकलर पेंटिंग प्रमुख हैं।इसके साथ ही स्टूडियो में डिज़ाइन आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाती है तथा देश के विभिन्न डिज़ाइन संस्थानों में प्रवेश के लिए डिज़ाइन पोर्टफोलियो तैयार करने में मार्गदर्शन दिया जाता है।
स्टूडियो की प्रशिक्षित टीम न केवल कला की तकनीक सिखाती है बल्कि विद्यार्थियों को कॉन्सेप्चुअल आर्ट की समझ भी विकसित करने में मदद करती है, जिससे वे रचनात्मक सोच के साथ अपनी कला को आगे बढ़ा सकें। कला अर्चना आर्ट स्टूडियो अब कला प्रेमियों के लिए एक संपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है। यहां विद्यार्थी आर्ट सप्लाईज भी खरीद सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार कस्टम पेंटिंग भी बनवा सकते हैं। पिछले वर्ष स्टूडियो में 400 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था और इस वर्ष इससे भी अधिक विद्यार्थियों के जुड़ने की उम्मीद है। बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण और व्यक्तिगत मार्गदर्शन देने के लिए इस वर्ष स्टूडियो में 25 से अधिक प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध रहेंगे। कला अर्चना आर्ट स्टूडियो, बस्तर आर्ट गैलरी कैंपस, दलपत सागर झील क्षेत्र, जगदलपुर में स्थित है। स्टूडियो में नई कक्षाएं 16 मार्च से प्रारंभ होने जा रही हैं, इसलिए कला सीखने के इच्छुक विद्यार्थी समय रहते अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। यहां विद्यार्थी न केवल चित्रकला सीखते हैं, बल्कि कला की दुनिया को करीब से समझने और अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का अवसर भी प्राप्त करते हैं।







