लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल
लखनपुर। विकासखंड लखनपुर के सामुदायिक भवन में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवाओं एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। सम्मेलन में विभाग संपर्क प्रमुख श्री कृष्ण त्रिपाठी जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे तथा उन्होंने युवाओं को संबोधित किया।
अपने उद्बोधन में श्री त्रिपाठी जी ने युवाओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य, उद्देश्य और संगठन की भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी युवाओं को संघ की शाखाओं से जुड़कर राष्ट्र, समाज और संस्कृति की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि संघ की शाखा में आकर संगठन को नजदीक से देखें और देशप्रेम, धर्म तथा संस्कृति की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकता है कि हम सब मिलकर एक राष्ट्र, श्रेष्ठ राष्ट्र के संकल्प को साकार करें और समाज में राष्ट्रीय चेतना को मजबूत बनाएं।
कार्यक्रम में खंड संघचालक श्री सत्यानारायण तिवारी, सहसंघचालक डॉ. रवि भूषण पाण्डेय, खंड कार्यवाह श्री यतेंद्र पाण्डेय, संपर्क प्रमुख प्रदीप गुप्ता, व्यवस्था प्रमुख हरि साहू, सुरेश गुप्ता, प्रदीप रजवाड़े, मदन सिंह, विनय प्रजापति सहित बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक एवं क्षेत्र के युवा उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान युवाओं में संगठन के प्रति उत्साह देखने को मिला तथा राष्ट्र सेवा के लिए संघ की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प लिया गया।







