Home चर्चा में ग्राम चपरीद में नवनिर्मित माता शीतला महामाया मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा...

ग्राम चपरीद में नवनिर्मित माता शीतला महामाया मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, देवी भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह उत्सव आयोजित

12
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

ग्राम चपरीद में नवनिर्मित माता शीतला महामाया मंदिर में दिनांक 12 मार्च 2026 को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मंदिर में माता शीतला महामाया, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान जी, भैरव बाबा तथा शिवलिंग की विधिवत स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्तगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर को और अधिक पावन बनाने हेतु मंदिर परिसर में देवी भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। इसी क्रम में कथा के अंतर्गत भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें शिव बारात, वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना तथा भजन-कीर्तन के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
देवी भागवत कथा का वाचन राष्ट्रीय कथावाचक एवं संत महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता पंडित रुपेश महाराज जी द्वारा किया जा रहा है। कथा के माध्यम से वे श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और भक्ति का संदेश दे रहे हैं, जिसे सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से यह भव्य धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शेष दिनों में चल रही देवी भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here