Home कोरबा नगर पालिका परिषद दीपका वार्ड पार्षद हिमांशु देवांगन ने सड़क डामरीकरण एवं...

नगर पालिका परिषद दीपका वार्ड पार्षद हिमांशु देवांगन ने सड़क डामरीकरण एवं नालिया निर्माण कार्य को लेकर एस.ई.सी. एल. गेवरा महाप्रबंधक को सौपा ज्ञापन।।

11
0

गेवरा दीपका – एस. ई. सी. एल. गेवरा आवासीय परिसर में वर्तमान में चल रहे सड़क डामरीकरण का कार्य सिर्फ़ मुख्य मार्ग में ही किया जा रहा है जो कॉलोनी स्थित गेवरा स्टेडियम से आजाद चौक से काली मंदिर मुख्य मार्ग में ही डामरीकरण किया जा रहा है वार्ड पार्षद हिमांशु देवांगन ने बताया कि जिसमें हमारे कालोनी परिसर जैस (एम.डी./एम. क्यूं./बी-टाइप/एन.सी. एच.) के अंदर बनी सड़के भी पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है जिससे संबंध में कई बार पूर्व में भी लिखित एवं मौखिक रूप से महाप्रबंधक को अवगत करा चुका हूं परंतु आज तक सड़क का मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है साथ ही गेवरा कॉलोनी के बीच बनी मुख्य नालियां एवं उप नालियां भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

वार्ड पार्षद ने मुख्य महाप्रबंधक से निवेदन किया है कि मुख्य सड़क निर्माण के साथ कालोनियों के अंदर बनी सड़कों एवं नालियों का भी जल्द से जल्द डामरीकरण एवं मरम्मत कार्य किया जाए जिससे गेवरा कालोनियों में निवासरत कर्मियों एवं उनके परिवारों की सड़को की व्यवस्था को दुरुस्त कर कालीनों में सुगम आवागमन सुनिश्चित कर सके एवं स्वच्छता की ओर अग्रसर करें।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here