Home चर्चा में दीनदयाल उपाध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग 2026 के अंतर्गत भाजपा आरंग मंडल का प्रशिक्षण...

दीनदयाल उपाध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग 2026 के अंतर्गत भाजपा आरंग मंडल का प्रशिक्षण प्रारंभ

20
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग! भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत देश भर में 7 मार्च से 14 अप्रैल तक मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रायोजित है । इसी कड़ी में भाजपा आरंग मंडल द्वारा दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 14 व 15 मार्च को आरंग के सदभावना भवन में तय हुआ जिसको लेकर आज प्रथम दिवस का प्रशिक्षण जारी है, जिसके प्रथम सत्र में आज गणेश शंकर मिश्रा (उपाध्यक्ष नीति आयोग छ. ग. शासन ) द्वारा भाजपा कमल ध्वज का ध्वजारोहण , राष्ट्रगान , राष्ट्रीय गीत व दीप प्रज्वलन के साथ प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ ,

 

उन्होंने ने अपने सत्र में प्रशिक्षण की उपयोगिता, व पार्टी के इतिहास पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में अशोक सिन्हा प्रदेश महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने वैचारिक अधिष्ठान के विषय पर अपना व्यक्तव्य रखा । तृतीय सत्र में अभिनेष बॉबी कश्यप पूर्व जिलाध्यक्ष ने कार्यपद्धति व कार्यकर्ता के कर्तव्य के विषय पर जानकारी साझा की, तत्पश्चात चौथे सत्र में दीपक बैस जिला उपाध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण कार्यविस्तार में हमारी दृष्टि पर कार्यकर्ताओं को जानकारी प्रदान की, श्री उत्पल साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा ने सोशल मीडिया, ए. आई. ,सरल एप्प ,नमो एप्प के बिषय पर बारीकी से जानकारी प्रदान की,


समाचार लिखने तक प्रशिक्षण जारी है। इस प्रशिक्षण पर भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि ।इस प्रशिक्षण वर्ग की मुख्य उद्देश्य: “सक्षम कार्यकर्ता, सशक्त संगठन” के नारे के साथ कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाना है। इस प्रशिक्षण में आरंग मंडल के प्रदेश ,जिला ,मंडल, के पदाधिकारी व शकितकेन्द्र व बूथ स्तर के कार्यकर्ता प्रशिक्षण में शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here