लखनपुर संवाददाता विकासअग्रवाल।
अंबिकापुर।।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे के स्कार्पियो वाहन से 02 लाख 80 हजार रुपये कीमती 14 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं 10 लाख कीमती स्कार्पियो वाहन एवं मोबाइल किया गया बरामद।
विधि से संघर्षरत बालक द्वारा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उक्त मादक पदार्थ गांजा लैलूंगा से खरीद कर लाना एवं बिक्री करने की योजना होना बताया गया है।
मामले मे अन्य आरोपी मौका पाकर हुए फरार, आरोपिया का पत्ता तलाश जारी, आरोपियों को शीघ्र कर लिया जायगा गिरफ्तार।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री एवं तस्करी मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार पैनी नजर रखकर सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 14/03/26 कों थाना कोतवाली पुलिस टीम कों मुखबिर सूचना मिला कि एक काले रंग के स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 30 एफ 8689 मे तीन चार संदिग्ध युवक अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए बास बाड़ी रोड अंबिकापुर मे ग्राहक का इंतज़ार कर रहे है, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहियो के संभावित जगह पर पहुंचकर देखा गया जो एक काले रंग की स्कार्पियो वाहन सीजी 30 एफ 8689 बास बाड़ी रोड मे खड़ा दिखाई दिया, पुलिस टीम को वाहन की ओर आता देख कर स्कार्पियो वाहन से चार लोग निकलकर दौड़कर बास बाड़ी का घेरा फांद कर जंगल मे भाग गए, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन आरोपी जंगल झाड का फायदा उठाकर मौक़े से फरार हो गए, पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर खड़ी स्कार्पियो वाहन से एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया।
विधि से संघर्षरत बालक एवं स्कार्पियो वाहन की तलाशी लेने पर स्कार्पियो वाहन के पीछे दोनों सीट के बीच मे रखा हुआ एक प्लास्टिक बोरा जिसमे 14 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती लगभग 02 लाख 80 हजार रूपये बरामद हुआ, उपरोक्त जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के सम्बन्ध मे विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ किये जाने पर बताया कि विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य साथियो के द्वारा मिलकर लैलूंगा से अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदकर लाना एवं पुड़िया बनाकर ग्राहकों को बेचना स्वीकार किया गया है, विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन एवं मोबाइल कुल कीमती मशरुका लगभग 12 लाख 80 हजार रुपये बरामद किया गया है, विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 173/26 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधि से संघर्षरत बालक कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं, मामले मे शामिल अन्य आरोपी फरार है, आरोपिया का पत्ता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक सूरज राय, आरक्षक लालबाबू सिंह, अमरेश दास, जगेश्वर तिर्की, मंटू गुप्ता, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।







