बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
राजपुर, गागर नदी आईटीआई के पास दो ट्रालों की भीषण टक्कर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो. शमीम की तत्परता से दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया

राजपुर थाना क्षेत्र के गागर नदी आईटीआई के पास दो ट्राला ट्रकों की आपस में टक्कर से भीषण दुर्घटना हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बलरामपुर के जिलाध्यक्ष मो. शमीम व जिलाउपाध्यक्ष गुलाम रब्बानी ने तत्काल पहल करते हुए जेसीबी बुलवाकर वाहनों में फंसे दोनों चालकों को बाहर निकलवाया।
इसके बाद गुजर रही प्रधानमंत्री जनमन योजना की एंबुलेंस को रुकवाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भेजा गया। हादसे में दोनों चालकों को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराने में जुटी रही।








