Home चर्चा में माता कर्मा की जयंती उत्साह और धूमधाम से मनाई गई

माता कर्मा की जयंती उत्साह और धूमधाम से मनाई गई

8
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
लखनपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में साहू समाज के द्वारा 15 मार्च दिन रविवार को माता कर्मा जयंती उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।समाज के लोग लखनपुर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित माता कर्मा चौक पहुंचे जहां आराध्य देवी माता कर्मा के प्रतिमा पर माल्याअर्पण करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस दौरान समाज प्रमुख ने एक सूत्र में समाज को पिरोने का संदेश दिया गया। समापन के अवसर पर भक्तजनों को प्रसाद का वितरण किया गया। माता कर्मा जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर सुभाष चंद्र गुप्ता, कृपा शंकर गुप्ता, राकेश साहू, दिनेश साहू,बसंत गुप्ता,कपूर चंद गुप्ता ,मदन प्रसाद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अवधेश गुप्ता मनोज गुप्ता, निशांत गुप्ता, संजय गुप्ता, सहित सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here