Home चर्चा में विधानसभा घेराव को लेकर शैलेश पांडे की उपस्थिति में जीपीएम जिला कांग्रेस...

विधानसभा घेराव को लेकर शैलेश पांडे की उपस्थिति में जीपीएम जिला कांग्रेस की तैयारी बैठक सम्पन्न

13
0

मरवाही संवाददाता – कमलेश चंद्रा

एकजुटता के साथ करेंगे विधानसभा घेराव – गजमती
गौरेला पेंड्रा मरवाही
15 मार्च 2026
दिनांक 17 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानु ने आज नेचर कैंप गगन ई बांध में जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक ली।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम के लिए नियुक्त प्रभारी शैलेश पांडे के निर्देशों के अनुरूप विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष गजमती भानु ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 17 मार्च को रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में जीपीएम जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों, मंडलों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में यह तय किया गया कि जिले से कम से कम 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने, सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने और विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया। बैठक को पूर्व विधायक डॉ के के ध्रुव आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोरते गुलाब राज नारायण शर्मा राकेश मसीह मूलचंद कुशराम ने भी संबोधित किया पूर्व विधायक शैलेश पांडे पूर्व विधायक डॉ के के ध्रुव जिला अध्यक्ष गजमति भानु अर्चना पोर्ते विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी गुलाब राज मुद्रिका सिंह मूलचंद कुशराम वीरेंद्र सिंह बघेल नारायण शर्मा हरीश राय राकेश मसीह प्रभुल प्रकाश लालचंद सोनवानी सरपंच राहुल नागेस नारायण आर्मो जानकी खुसरो शंकर कंवर रेखा तिवारी दया वाकरे बलबीर करसायल बलवंत सिंह मालती वाकरे मनीष दुबे सुनीता टिमोथी अवधेश गुजर रमेश साहू रियांश सोनी बेचू अहिरेस तेजप्रताप सिंह कुक्कू साठे तेज राजपूत अमित सोनी विजय मित्र आलोक शुक्ला बाला कसयब विनय चौबे हेमंत मरावी पवन केसरवानी संतोष कुमार वर्मा गणपत सिंह शंकर लाल साहू रमेश मसराम दिनेश कास्यब गणेश मार्को प्रशांत तिवारी शिवांश दुबे मनोज यादव नीलेश साहू चंद्रभान सिंह तारा मार्को संतोष वर्मा अफ़सर ख़ान कमल राठौर दिनेश कश्यप सुरेंद्र कंवर अवधेश गुर्जर रामरतन पेंद्रो हरिनिकेतन पैकरा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here