कुसमुंडा संवाददाता गुरदीप सिंह
हसदेव नदी पर बने पुल के गार्टर से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
कोरबा से कुसमुंडा जाने वाले मार्ग पर हसदेव नदी के ऊपर बने रेलवे के दूसरे नंबर पुल से एक अज्ञात युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुल के गार्टर से युवक को फंदे पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद तत्काल सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि युवक पुल के निचले हिस्से में पहुंचा और चुनरी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
सूचना मिलते ही सहायता केंद्र प्रभारी एएसआई विभव तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई







