संवाददाता युसूफ खान
कुसमी बलरामपुर
बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत इंदरपुर में मनरेगा के तहत स्वीकृत चेक डेम निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कार्यों का चयन ग्राम सभा की स्वीकृति के बिना किया गया और मजदूरों से काम कराने के बजाय मशीनों का उपयोग किया गया। मामले की शिकायत कलेक्टर और जनपद पंचायत सीईओ से की गई, जिसके बाद जांच टीम गांव पहुंची और मौके पर निरीक्षण किया।

मामला बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत इंदरपुर का है। यहां मनरेगा के तहत स्वीकृत चेक डेम निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यों का चयन ग्राम सभा समिति की स्वीकृति के बिना ही कर लिया गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर के साथ-साथ जनपद पंचायत सीईओ से भी की थी, जिसके बाद मामले में जांच के लिए टीम गठित की गई।
ग्रामीणों के अनुसार मनरेगा के कार्य मजदूरों से कराने के बजाय जेसीबी मशीन से कराए गए, जिससे स्थानीय मजदूरों को काम और मजदूरी नहीं मिल पाई। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव की मिलीभगत से कार्य कराए जाने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि चेक डेम निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई की गई और मौके पर जेसीबी के बोकेट के निशान भी पाए गए हैं। जिससे पंचायत और विभाग के कार्य प्राणी पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं विभाग के अधिकारी के द्वारा काम की मॉनिटरिंग निरीक्षण में इतनी बड़ी लापरवाही नजर क्यों नहीं आई
: ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान उन्होंने फोटो और वीडियो भी कैप्चर किए और इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया ग्रुप में भी साझा किया गया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच टीम को गांव भेजा गया।
जांच दल की टीम ग्राम पंचायत इंदरपुर पहुंची और मौके पर निरीक्षण किया। हालांकि जांच के दौरान ग्रामीण संतुष्ट नजर नहीं आए और उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारी का कहना है कि जांच टीम का प्रतिवेदन आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
अभिषेक द्विवेदी PO







