Home चर्चा में “सशक्त नारी, स्वस्थ बचपन: कुपोषण मुक्त बीजापुर की ओर एक मजबूत कदम”

“सशक्त नारी, स्वस्थ बचपन: कुपोषण मुक्त बीजापुर की ओर एक मजबूत कदम”

14
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

बीजापुर 18 मार्च 2026/अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण मुक्त बीजापुर के संकल्प को साकार करने हेतु एक भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बीजापुर मुख्यालय स्थित तेंदूपत्ता हॉल में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके वैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं बच्चों में कुपोषण जैसी गंभीर समस्या के प्रति समाज को संवेदनशील बनाना था। इस अवसर पर विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, पोषण आहार, संतुलित खान-पान तथा बच्चों के समुचित विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान कुपोषण के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि सही पोषण, समय पर टीकाकरण एवं स्वच्छता के माध्यम से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। साथ ही महिलाओं को यह भी समझाया गया कि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करें और जरूरत पड़ने पर नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों से संपर्क करें।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं और सरकारी सुविधाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार के बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकें।
इस जन-जागरूकता अभियान ने न केवल महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया, बल्कि कुपोषण मुक्त बीजापुर के लक्ष्य की ओर सामूहिक प्रयास की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here