Home चर्चा में ज्ञान भारती विद्यालय जाँजगीर में हुआ पुरस्कार वितरण एवम् सम्मान समारोह का...

ज्ञान भारती विद्यालय जाँजगीर में हुआ पुरस्कार वितरण एवम् सम्मान समारोह का आयोजन

8
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल

जाँजगीर चाम्पा – दिनाँक 14/03/26 को ज्ञान भारती उच्च. माध्य. विद्यालय जाँजगीर एवं ज्ञान भारती इंग्लिश मीडियम स्कूल जाँजगीर केसंयुक्त तत्वावधान में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में वार्षिक परीक्षा 2024-25में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के तैल चित्र पर फूल-माला अर्पण कर संस्था के संचालक डॉ. आर. सी. पाण्डेय तथा आर. के. जैन पूर्व प्राचार्य द्वारा किया गया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत माँ वीणा वादिनी के वंदना गीत
के पश्चात खेलकूद कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, लम्बी दौड़, मेंढक दौड़, चम्मच दौड़, लंगड़ी दौड़, खो-खो, क्रिकेट , बैडमिंटन, कबड्डी , थाल सज्जा, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, पोस्टर , हिन्दी/अंग्रेजी भाषा में भाषण एवं लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र/छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती सीमा कश्यप प्राचार्या (हिन्दी माध्यम), गणेश राम जांगड़े प्राचार्य (अंग्रेजी माध्यम), देवेन्द्र राठौर विद्यालय प्रबंधक, गीतेश राठौर सहायक प्रबंधक, सुमन्त पटेल कार्यालय सहायक, एवं समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा माता-पिता, गुरुजनों का मान सम्मान बढ़ाने तथा देश के सच्चे सेवक बनकर राष्ट्रहित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here