Home चर्चा में युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करता स्टार्टअप जागरूकता कार्यक्रम, 247 प्रतिभागियों...

युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करता स्टार्टअप जागरूकता कार्यक्रम, 247 प्रतिभागियों ने लिया लाभ

9
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल

बिलासपुर, 18 मार्च 2026/युवाओं को आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा में अग्रसर करने के उद्देश्य से शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, कोनी में एक दिवसीय “स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बिलासपुर द्वारा उद्योग संचालनालय के अपर संचालक श्री संजय गजघाटे की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती सीमा चौहान ने अतिथियों का परिचय कराते हुए किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टार्टअप के महत्व और वर्तमान समय में उद्यमिता के बढ़ते अवसरों से अवगत कराया। मुख्य अतिथि श्री संजय गजघाटे ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्टार्टअप केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि नवाचार का सशक्त माध्यम है, जो स्थानीय समस्याओं के समाधान के साथ युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने और जोखिम उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक सी. आर. टेकाम ने स्टार्टअप की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों को योजनाबद्ध तरीके से उद्यम स्थापित करने की जानकारी दी। वहीं रायपुर से आईं उप संचालक श्रीमती सुमन देवांगन एवं कंसल्टेंट सुश्री प्रीति ने स्टार्टअप पंजीयन प्रक्रिया एवं राज्य शासन की नवीन स्टार्टअप नीति पर विस्तार से जानकारी साझा की।विशेषज्ञ सत्र में श्रीमती अंकिता तिवारी ने डिजिटल मार्केटिंग के महत्व को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया, जबकि सीए राज साधवानी ने उद्यम में वित्तीय प्रबंधन एवं फाइनेंस की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक सुनील कुमार पाण्डेय ने किया। अंत में प्रबंधक श्रीधर राव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, स्टाफ सहित कुल 247 प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here