जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल
जे ई ई मेंस 2025 -26 सेशन 1 परीक्षा के लिए कुल 1355293 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। परीक्षा में कुल 1304653 छात्र शामिल हुए । जे ई ई मेंस के उम्मीदवारों के परिणाम एनटीए ने जारी कर दिए हैं। जिसमें जांजगीर जिले के हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर के निखिल कश्यप ने 92.48 परसेंटाइल, चंद्रशेखर साहू 91.01 परसेंटाइल, ज्ञानेश साहू 90.49 परसेंटाइल स्कोर किया है। इसके साथ ही आईआईटी में प्रवेश के लिए पहली सीढ़ी पार कर ली है ।वह रोजाना आठ नौ घंटे की पढ़ाई करते थे तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा उनके लिए विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था की गई थी ।

समय-समय पर उनके उलझन व दुविधाओं को सुलझाने के लिए विद्यालय के विषय अंतर्गत शिक्षकों द्वारा उचित मार्गदर्शन दिया जाता रहा है। ताकि उनकी तैयारी में किसी भी प्रकार की कमी ना रह जाए। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती गुरमीत कौर धनजल मैम द्वारा समय-समय पर उन्हें उचित सुझाव दिया जाता रहा है, ताकि वे अपने लक्ष्य तक आसानी से पहुंच सके, विद्यार्थी बचपन से ही मेघावी रहे हैं, विद्यार्थी अब जे ई ई एडवांस की तैयारी में जुटे हुए हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत व निष्ठा से तैयारी कर रहे हैं बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, लगन तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं, प्रबंधन व अभिभावक का उचित मार्गदर्शन को बताया है विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थीयों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई ।







