Home चर्चा में धाकड़ समाज जुटेगा पंडरीपानी में रामनवमी का होगा भव्य आयोजन

धाकड़ समाज जुटेगा पंडरीपानी में रामनवमी का होगा भव्य आयोजन

8
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर। बस्तर धाकड़ समाज कल्याण समिति ने राम नवमी के लिए जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। त्रिवर्षीय धाकड़ समाज संकल्प के तहत बिरिंगपाल क्षेत्र के पंडरीपानी में भव्य आयोजन होगा, जिसमें सभी समाज बंधुओं से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजन की सफलता के लिए धाकड़ समाज कल्याण समिति ने सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने स्वजाति धाकड़ समाज बंधुओं को आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने अपील किया है। धाकड़ समाज के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ ही बस्तर जिला के 18 क्षेत्रों वासियों को कलश की व्यवस्था के साथ माता बहनों नव युवक युवतियों को भारी संख्या में शामिल होने कहा गया है।
पंडरीपानी में आयोजित बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष राम नवमी का कार्यक्रम बिरिंगपाल क्षेत्र के पंडरीपानी में भव्य रूप से मनाया जाएगा। त्रिवर्षीय धाकड़ समाज संकल्प के तहत चित्रकूट में तृतीय वर्ष पूर्ण होने पर नवीन स्थल बिरिंगपाल क्षेत्र के पंडरीपानी को चुना गया है। सभी समाज बंधुओं से अपील की गई है कि वे भारी संख्या में शामिल हों और अपनी स्वयं की कलश व्यवस्था के साथ आएं।
इस भव्य आयोजन के माध्यम से धाकड़ समाज की एकता और एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। समिति के सदस्यों ने सभी समाज बंधुओं से अपील की है कि वे इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
कलश यात्रा एवं खिचड़ी प्रसाद का आयोजन भी होगा, जिसमें सभी समाज बंधुओं को आमंत्रित किया गया है। कलश यात्रा में माता बहनें अपने घर से कलश लेकर आएंगी और भव्य यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसमें सभी को शामिल होने का आग्रह किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here